Close Menu
    What's Hot

    GGU Bilaspur Student Protests : छात्र हुए उग्र, देर रात कुलपति निवास घेरने पहुंचे, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

    January 14, 2026

    ईरान पर अमेरिकी हमले का खतरा बढ़ा! ट्रंप के 4 बड़े संकेत, विद्रोह के लिए पहली फांसी आज- 10 अपडेट 

    January 14, 2026

    Gold Silver Price Today: मकर संक्रांति पर सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें नए रेट

    January 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    kalamkiurja.comkalamkiurja.com
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • राशिफल
    • हेल्थ
    kalamkiurja.comkalamkiurja.com
    Home»छत्तीसगढ़»Korba Crime: चाकू दिखाकर ट्रांसपोर्टर से लूट, फॉर्च्यूनर में जमकर तोड़फोड़; 3 नाबालिग सहित 6 गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    Korba Crime: चाकू दिखाकर ट्रांसपोर्टर से लूट, फॉर्च्यूनर में जमकर तोड़फोड़; 3 नाबालिग सहित 6 गिरफ्तार

    Kalam ki UrjaBy Kalam ki UrjaJanuary 3, 2026Updated:January 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest Telegram LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram Email

    कोरबा : कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत डेंगुरनाला के पास गुरुवार रात एक ट्रांसपोर्टर के साथ चाकू की नोक पर लूटपाट, मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ की गंभीर घटना सामने आई है। पीड़ित ट्रांसपोर्टर अखिलेश सिंह की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में 3 नाबालिग सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्टर अखिलेश सिंह टीपी नगर में काम निपटाकर रात में अपनी फॉर्च्यूनर वाहन से पथरीपारा स्थित घर लौट रहे थे। इसी दौरान डेंगुरनाला के पास आधा दर्जन युवकों ने उनकी गाड़ी को जबरन रोक लिया। आरोपियों ने वाहन पर हमला कर शीशे तोड़े और अखिलेश सिंह के साथ मारपीट की। इसके बाद चाकू दिखाकर उनका पर्स और अन्य सामान लूट लिया गया।

    कोरबा: 05 जनवरी से वार्डों में शुरू होंगे राजस्व वसूली शिविर

    घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने सीएसईबी चौकी पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आसपास के क्षेत्रों में दबिश देकर आरोपियों की तलाश शुरू की। कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने सभी छह आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तीन नाबालिग हैं, जबकि तीन बालिग आरोपी शामिल हैं। पूछताछ के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों द्वारा पहले भी कई लोगों के साथ मारपीट और वाहनों में तोड़फोड़ की घटनाएं की गई थीं, लेकिन उन मामलों में पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

    Rashifal 3 January 2026: किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, कौन रहे सावधान? पूरा राशिफल देखें

    गिरफ्तार बालिग आरोपियों की पहचान सोनमणि बंजारे (18 वर्ष, निवासी अंबेडकर चौक बालको), एकलव्य राव उर्फ सानू (18 वर्ष, निवासी पीपरपारा कोहड़िया) और गौतम साहू (30 वर्ष, निवासी डेंगुरनाला कोहड़िया) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वारदात के समय तीनों आरोपी शराब के नशे में थे। इनके कब्जे से चाकू, डंडा, बेल्ट सहित अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं। मामले में एडिशनल एसपी नीतिश ठाकुर ने बताया कि ट्रांसपोर्टर की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को पकड़ा गया है। इनमें तीन अपचारी बालक हैं, जिन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है, जबकि तीन बालिग आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Kalam ki Urja

    Related Posts

    GGU Bilaspur Student Protests : छात्र हुए उग्र, देर रात कुलपति निवास घेरने पहुंचे, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

    January 14, 2026

    Korba News: मेडिकल कॉलेज में भर्ती किसान की हालत स्थिर, ज़हर नहीं शराब सेवन निकला कारण; एम्स रायपुर रेफर

    January 14, 2026

    CG GST Raid: छत्तीसगढ़ GST की बड़ी कार्रवाई, दुर्ग के ‘गुटखा किंग’ गुरमुख जुमनानी पर 317 करोड़ की पेनल्टी

    January 14, 2026

    Cold Wave Returns in CG: हवा का रुख बदला, छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

    January 14, 2026

    ईओडब्ल्यू करेगी फर्जी लोन मामले की जांच, पीड़ित किसानों को मिलेगा न्याय

    January 13, 2026

    सौम्या चौरसिया को बड़ा झटका: हाई कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में अग्रिम जमानत की याचिका खारिज की

    January 13, 2026

    Comments are closed.

    Top Reviews
    Editors Picks

    GGU Bilaspur Student Protests : छात्र हुए उग्र, देर रात कुलपति निवास घेरने पहुंचे, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

    January 14, 2026

    ईरान पर अमेरिकी हमले का खतरा बढ़ा! ट्रंप के 4 बड़े संकेत, विद्रोह के लिए पहली फांसी आज- 10 अपडेट 

    January 14, 2026

    Gold Silver Price Today: मकर संक्रांति पर सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें नए रेट

    January 14, 2026

    Petrol Diesel Price Today 14 Jan 2026: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, टंकी फुल कराने से पहले जानें रेट

    January 14, 2026
    Advertisement
    Demo
    About Us
    About Us

    Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    GGU Bilaspur Student Protests : छात्र हुए उग्र, देर रात कुलपति निवास घेरने पहुंचे, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

    January 14, 2026

    ईरान पर अमेरिकी हमले का खतरा बढ़ा! ट्रंप के 4 बड़े संकेत, विद्रोह के लिए पहली फांसी आज- 10 अपडेट 

    January 14, 2026

    Gold Silver Price Today: मकर संक्रांति पर सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें नए रेट

    January 14, 2026
    Top Reviews
    © 2026 Kalam ki Urja. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.