Close Menu
    What's Hot

    GGU Bilaspur Student Protests : छात्र हुए उग्र, देर रात कुलपति निवास घेरने पहुंचे, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

    January 14, 2026

    ईरान पर अमेरिकी हमले का खतरा बढ़ा! ट्रंप के 4 बड़े संकेत, विद्रोह के लिए पहली फांसी आज- 10 अपडेट 

    January 14, 2026

    Gold Silver Price Today: मकर संक्रांति पर सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें नए रेट

    January 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Kalam ki Urja
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • राशिफल
    • हेल्थ
    Kalam ki Urja
    Home»हेल्थ»भागदौड़ वाली जिंदगी में जल्दी खाना खाने से हो सकता है नुकसान, जानें क्यों
    हेल्थ

    भागदौड़ वाली जिंदगी में जल्दी खाना खाने से हो सकता है नुकसान, जानें क्यों

    Kalam ki UrjaBy Kalam ki UrjaJanuary 4, 2026
    Facebook Twitter Pinterest Telegram LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram Email

    अगर आप भी जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास समय ही नहीं है, जिसका असर हमारी डेली लाइफ के साथ-साथ हमारी डेली डाइट पर भी पड़ रहा है. लोग बहुत जल्दी-जल्दी अपना खाना खाते हैं, जो कि बहुत गलत तरीका है. डॉक्टर्स के अनुसार, जब कोई व्यक्ति धीरे-धीरे अपना खाना खाता है तो हमारे शरीर में कई असरदार बदलाव देखने को मिलते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं और हमें कई बीमारियों से बचाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. अगर आप धीरे-धीरे खाने का सेवन करते हैं, तो यह हमारे पेट यानी गट हेल्थ के लिए काफी असरदार होता है.

    सिम्स की लापरवाही: भर्ती में देरी से फर्श पर ही महिला ने दिया बच्चे को जन्म

    पाचन के लिए धीरे खाना क्यों जरूरी है?

    न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, जब हम धीरे-धीरे खाना खाते हैं और ज्यादा चबाकर खाते हैं, तो यह हमारे पेट और पाचन प्रक्रिया के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है. जब खाना छोटे टुकड़ों में हमारे शरीर के अंदर जाता है, तो इसे पचाने में शरीर को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती. जब हम खाने को ज्यादा चबाते हैं, तो हमारी लार में ऐसे एंजाइम का उत्पादन बढ़ जाता है, जो खाने को पचाने में काफी मददगार होता है.

    वजन बढ़ने से कैसे बचाता है धीरे खाना?

    अगर कोई व्यक्ति धीरे-धीरे खाना खाता है, तो वजन बढ़ने की दिक्कत से भी छुटकारा मिलता है. धीरे-धीरे खाना खाने से हमारे दिमाग को यह सिग्नल मिलता है कि हमारा पेट भर चुका है और ज्यादा खाने की जरूरत नहीं है, जिससे हम खाना खाना बंद कर देते हैं. लेकिन अगर आप तेज गति से खाना खाते हैं, तो दिमाग को पेट भरने जैसा सिग्नल नहीं मिल पाता, जिससे हम जरूरत से ज्यादा खाना खा लेते हैं. यही वजन बढ़ने के प्रमुख कारणों में से एक है.

    दांत और मुंह की सेहत के लिए फायदेमंद

    धीरे-धीरे और आराम से खाना खाने से हमारे पाचन के साथ-साथ हमारी ओरल हेल्थ पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. जब हम आराम से और अच्छे से चबाकर खाना खाते हैं, तो हमारे मसूड़ों और दांतों की अच्छी तरह से कसरत हो जाती है, जो उनकी मजबूती के लिए जरूरी है. खाने को ज्यादा चबाने से हमारे मुंह में लार का रिसाव बढ़ता है, जो मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है और मुंह से आने वाली गंदी दुर्गंध को पनपने नहीं देता, जिससे हमारा मुंह साफ-सुथरा रहता है.

    चैतन्य बघेल की जेल से रिहाई, बाहर कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं का जमावड़ा, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

    पोषक तत्वों का सही अवशोषण

    खाने को आराम से और अच्छी तरह चबाकर खाने से न सिर्फ हमारा पाचन बेहतर होता है, बल्कि शरीर को ताकत देने में भी मदद मिलती है. जब हम खाने को अच्छे से चबाते हैं और आराम-आराम से खाते हैं, तो शरीर खाने में मौजूद विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन जैसे जरूरी पोषक तत्वों को आसानी से एब्जॉर्ब कर लेता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है. लेकिन अगर हम बड़े-बड़े टुकड़ों में और जल्दबाजी के साथ खाना खाते हैं, तो हमारी आंतें उन टुकड़ों को अच्छे से तोड़ नहीं पातीं, जिससे शरीर को पोषक तत्वों को एब्जॉर्ब करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जो सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छी बात नहीं है.

     

    Kalam ki Urja
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Kalam ki Urja

    Related Posts

    Nipah Virus Treatment Update: निपाह वायरस का खतरा, कैसे करें बचाव? जानें इसके लक्षण और उपचार

    January 14, 2026

    Health Alert: केरल के बाद अब बंगाल में फैली घातक संक्रामक बीमारी, 70% मरीजों की मौत का खतरा

    January 13, 2026

    Silent Killer Alert: खाने के बाद पेट में भारीपन? ये हो सकती है Fatty Liver Disease के शुरुआती संकेत

    January 13, 2026

    Water intoxication : जरूरत से ज्यादा पानी पीने से शरीर पर पड़ सकता है गंभीर असर, ये अंग हो सकते हैं खराब

    January 12, 2026

    Uric Acid In Winter Symptoms: सर्दियों में जोड़ों में दर्द? यह हो सकता है हाई यूरिक एसिड का संकेत, जानें लक्षण और उपचार

    January 11, 2026

    Skin Signs Of Liver Disease: चेहरे पर दिखाई दें ये 7 संकेत, हो सकता है फैटी लिवर का खतरा

    January 10, 2026

    Comments are closed.

    Top Reviews
    Editors Picks

    GGU Bilaspur Student Protests : छात्र हुए उग्र, देर रात कुलपति निवास घेरने पहुंचे, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

    January 14, 2026

    ईरान पर अमेरिकी हमले का खतरा बढ़ा! ट्रंप के 4 बड़े संकेत, विद्रोह के लिए पहली फांसी आज- 10 अपडेट 

    January 14, 2026

    Gold Silver Price Today: मकर संक्रांति पर सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें नए रेट

    January 14, 2026

    Petrol Diesel Price Today 14 Jan 2026: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, टंकी फुल कराने से पहले जानें रेट

    January 14, 2026
    Advertisement
    Demo
    About Us
    About Us

    Kalam Ki Urja brings you the latest news, insights, and updates on energy, technology, and innovation. We are committed to providing accurate, reliable, and engaging content to keep our readers informed and inspired.

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: kalamkiurja@gmail.com

    Our Picks

    GGU Bilaspur Student Protests : छात्र हुए उग्र, देर रात कुलपति निवास घेरने पहुंचे, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

    January 14, 2026

    ईरान पर अमेरिकी हमले का खतरा बढ़ा! ट्रंप के 4 बड़े संकेत, विद्रोह के लिए पहली फांसी आज- 10 अपडेट 

    January 14, 2026

    Gold Silver Price Today: मकर संक्रांति पर सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें नए रेट

    January 14, 2026
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Jan    
    © 2026 Kalam ki Urja. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.