राजधानी रायपुर के खम्हारडीह इलाके में पुलिस ने प्रतिबंधित हुक्का सामग्री के अवैध भंडारण का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में हुक्का फ्लेवर, पाइप और अन्य प्रतिबंधित सामग्री जब्त की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि कुछ स्थानों पर अवैध रूप से हुक्का सामग्री का भंडारण कर उसे सप्लाई किया जा रहा है। सूचना के आधार पर खम्हारडीह में दबिश दी गई, जहां से प्रतिबंधित सामान बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
read also: कोरबा: एसईसीएल गेवरा खदान में कर्मचारियों के बीच विवाद, मारपीट से हुआ बवाल
अधिकारियों का कहना है कि शहर में नशे और प्रतिबंधित गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अवैध हुक्का संचालन या सामग्री के भंडारण में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से राजधानी में अवैध नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

