कोरबा : कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में मुड़ापार पेट्रोल पंप मुख्य मार्ग पर विवाद के बाद जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई। इस घटना में छह लोग घायल हो गए। विवाद के दौरान युवती ने आत्महत्या का प्रयास भी किया, जिसे बचा लिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड का मोबाइल लेकर अपने घर गई थी। पिता की नजर मोबाइल पर पड़ी। उन्होंने स्क्रीन खोलकर देखा तो उसमें किसी बॉयफ्रेंड की तस्वीर थी। इससे गुस्साए पिता ने पहले बेटी की पिटाई की। इसके बाद उन्होंने लड़के को कॉल कर घर बुलाया और उसकी भी जमकर पिटाई की।
KTM RC 160 भारत में लॉन्च: स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में नया विकल्प, कीमत ₹1.85 लाख और फीचर्स जानें
जब लड़के के दोस्तों को इस घटना की जानकारी मिली, तो लगभग छह से अधिक लड़के युवती के घर पहुंचे। उन्होंने घर पर जमकर पत्थरबाजी की, जिससे विवाद और बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच भीषण मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना के बीच युवती ने खुद को कमरे में बंद कर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि, किसी तरह उसे बचा लिया गया। इसके बाद मामला मानिकपुर चौकी पुलिस तक पहुंचा। इस मारपीट की घटना में कुल छह लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना 112 पर दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को मानिकपुर चौकी ले गई।
राजनांदगांव जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; परिसर की सघन जांच जारी
घटना के बाद लड़की और लड़के दोनों ही पक्षों के परिजन मानिकपुर चौकी पहुंचे। मारपीट के बाद लड़का और उसके अन्य साथी भाग गए थे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट करने वाले लड़के और उसके साथियों को पकड़ा, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

