छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि गुड गवर्नेंस का असर आम लोगों की जिंदगी में दिखना चाहिए, न कि केवल फाइलों और बैठकों तक सीमित रहना चाहिए। सीएम ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही सुशासन की असली पहचान है।
मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों से जवाबदेही तय करने पर जोर देते हुए कहा कि कामकाज में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बेहद जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समयबद्ध तरीके से समस्याओं का समाधान किया जाए।
read also: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! छत्तीसगढ़ में डीए बढ़कर हुआ 58%, केंद्र के बराबर हुआ लागू
सीएम साय ने कहा कि जनता का भरोसा तभी मजबूत होगा, जब शासन की नीतियों और फैसलों का सकारात्मक असर धरातल पर नजर आएगा। उन्होंने अधिकारियों से फील्ड में जाकर काम करने और आम नागरिकों से सीधा संवाद बनाए रखने की भी अपील की।

