छत्तीसगढ़ में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने विभागीय कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 34 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इस फैसले से विभाग की कार्यप्रणाली में तेजी और बेहतर समन्वय की उम्मीद जताई जा रही है।
इसके साथ ही सरकार ने 26 अभियंताओं को पदोन्नति देने का आदेश भी जारी किया है। पदोन्नति पाने वाले अभियंताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि पेयजल योजनाओं और बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यों को समय पर पूरा किया जा सके। विभागीय सूत्रों के अनुसार, यह कदम लंबे समय से लंबित मामलों के निपटारे की दिशा में अहम माना जा रहा है।
read also: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! छत्तीसगढ़ में डीए बढ़कर हुआ 58%, केंद्र के बराबर हुआ लागू
सरकार का कहना है कि इस प्रशासनिक बदलाव का उद्देश्य PHE विभाग में पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यक्षमता को बढ़ाना है। नई तैनातियों और पदोन्नतियों से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है।

