Close Menu
    What's Hot

    GGU Bilaspur Student Protests : छात्र हुए उग्र, देर रात कुलपति निवास घेरने पहुंचे, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

    January 14, 2026

    ईरान पर अमेरिकी हमले का खतरा बढ़ा! ट्रंप के 4 बड़े संकेत, विद्रोह के लिए पहली फांसी आज- 10 अपडेट 

    January 14, 2026

    Gold Silver Price Today: मकर संक्रांति पर सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें नए रेट

    January 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    kalamkiurja.comkalamkiurja.com
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • राशिफल
    • हेल्थ
    kalamkiurja.comkalamkiurja.com
    Home»देश - विदेश»Russia-Ukraine War: अमेरिका ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर दिया बड़ा बयान, ओरेश्निक मिसाइल अटैक का किया जिक्र
    देश - विदेश

    Russia-Ukraine War: अमेरिका ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर दिया बड़ा बयान, ओरेश्निक मिसाइल अटैक का किया जिक्र

    Kalam ki UrjaBy Kalam ki UrjaJanuary 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest Telegram LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram Email

    Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। हाल के दिनों में रूस की ओर यूक्रेन पर भीषण हमले किए गए है। रूस के आक्रामक रुख को देखते हुए अमेरिका ने रूस पर यूक्रेन युद्ध को खतरनाक तरीके से बढ़ाने का आरोप लगाया है। यह आरोप ऐसे समय में लगाया गया है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन शांति वार्ता को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

    Earthquake In India: भारत के इस राज्य में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई तीव्रता जानें

    ‘अमेरिका करता है रूस की निंदा’

    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में अमेरिका की उप राजदूत टैमी ब्रूस ने विशेष रूप से रूस की ओर से पोलैंड (नाटो सदस्य) के पास यूक्रेन सीमा के निकट परमाणु क्षमता वाली ओरेश्निक मिसाइल के प्रक्षेपण का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस संघर्ष में अनगिनत मौतों पर गहरा खेद व्यक्त करता है। ब्रूस ने कहा कि अमेरिका ऊर्जा और अन्य बुनियादी ढांचों पर रूस के बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा करता है।

    ‘जंग भड़काने वाला है रूस का कदम’

    गौरतलब है कि, हाल ही में रूस ने यूक्रेन पर सैकड़ों ड्रोन और दर्जनों मिसाइलों से बड़े पैमाने पर हमला किया था, जिसमें ओरेश्निक मिसाइल का इस्तेमाल किया गया था। यूक्रेन ने इस हमले के बाद ही सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने का अनुरोध किया था। ओरेश्निक मिसाइल के उपयोग को नाटो सहयोगियों के लिए चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है। यूरोपीय नेताओं ने ओरेश्निक के इस्तेमाल को “युद्ध भड़काने वाला और अस्वीकार्य” बताया है।

    रूस अपनी बातों पर अमल करे

    टैमी ब्रूस ने जोर दिया कि ट्रंप प्रशासन की वैश्विक शांति की प्रतिबद्धता के कारण इस समय में दोनों पक्षों को तनाव कम करने के प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि रूस की कार्रवाइयों से जंग के और तेज होने का खतरा बढ़ रहा है। ब्रूस ने याद दिलाया कि करीब एक साल पहले रूस ने सुरक्षा परिषद के उस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया था जिसमें यूक्रेन में संघर्ष समाप्त करने का आह्वान किया गया था। उन्होंने कहा, “अगर रूस अपनी बातों पर अमल करे तो बहुत अच्छा होगा। रूस, यूक्रेन और यूरोप को शांति के लिए गंभीर प्रयास करने चाहिए और इस बुरे सपने का अंत होना चाहिए।

    Gold Silver Rate Today 13 Jan: मकर संक्रांति से पहले सोने की कीमतों में उछाल, चांदी 3 लाख के करीब; देखे आज का ताजा रेट

    रूस-यूक्रेन ने क्या कहा?

    संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वासिली नेबेंजिया ने कहा कि जब तक यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की होश में नहीं आते और बातचीत के लिए शर्तों पर सहमत नहीं होते”, तब तक रूस समस्या का समाधान सैन्य तरीके से करता रहेगा। यूक्रेन के राजदूत एंड्री मेलनिक ने जवाब में कहा कि रूस अब पहले से अधिक कमजोर स्थिति में है, अर्थव्यवस्था की रफ्तार सुस्त पड़ गई है और राजस्व में गिरावट का दौर जारी है। ताजा घटनाक्रम ट्रंप प्रशासन के शांति प्रयासों के बीच रूस-यूक्रेन जंग में तनाव बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Kalam ki Urja

    Related Posts

    ईरान पर अमेरिकी हमले का खतरा बढ़ा! ट्रंप के 4 बड़े संकेत, विद्रोह के लिए पहली फांसी आज- 10 अपडेट 

    January 14, 2026

    बड़ा रेल हादसा: चलती ट्रेन पर गिरी भारी-भरकम क्रेन, 22 यात्रियों की मौत, 30 घायल

    January 14, 2026

    PM Modi Car Diplomacy: जर्मन चांसलर के साथ एक ही कार में दिखे पीएम मोदी, पुतिन के बाद दूसरे राष्ट्राध्यक्ष

    January 12, 2026

    Iran Protest Update: ईरान में सत्ता के खिलाफ भड़का जनविद्रोह, तेहरान समेत बड़े शहरों में उग्र प्रदर्शन, 538 से ज्यादा मौतें

    January 12, 2026

    Iran Protest: प्रदर्शनकारियों पर ईरान का कड़ा रुख, सरकार बोली – ‘खुदा के दुश्मन हैं, मिलेगी मौत की सजा’

    January 11, 2026

    ईरान में क्यों भड़का देशव्यापी प्रदर्शन? महंगाई से शुरू आंदोलन कैसे विद्रोह में बदला, अब तक की पूरी कहानी

    January 10, 2026

    Comments are closed.

    Top Reviews
    Editors Picks

    GGU Bilaspur Student Protests : छात्र हुए उग्र, देर रात कुलपति निवास घेरने पहुंचे, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

    January 14, 2026

    ईरान पर अमेरिकी हमले का खतरा बढ़ा! ट्रंप के 4 बड़े संकेत, विद्रोह के लिए पहली फांसी आज- 10 अपडेट 

    January 14, 2026

    Gold Silver Price Today: मकर संक्रांति पर सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें नए रेट

    January 14, 2026

    Petrol Diesel Price Today 14 Jan 2026: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, टंकी फुल कराने से पहले जानें रेट

    January 14, 2026
    Advertisement
    Demo
    About Us
    About Us

    Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    GGU Bilaspur Student Protests : छात्र हुए उग्र, देर रात कुलपति निवास घेरने पहुंचे, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

    January 14, 2026

    ईरान पर अमेरिकी हमले का खतरा बढ़ा! ट्रंप के 4 बड़े संकेत, विद्रोह के लिए पहली फांसी आज- 10 अपडेट 

    January 14, 2026

    Gold Silver Price Today: मकर संक्रांति पर सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें नए रेट

    January 14, 2026
    Top Reviews
    © 2026 Kalam ki Urja. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.