छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड बढ़ने की संभावना है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के असर से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ेगी।
प्रदेश के कई जिलों, खासकर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। खुले इलाकों में कोहरा छाने की संभावना जताई गई है, जबकि दिन के तापमान में भी हल्की गिरावट हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि शुष्क मौसम और साफ आसमान के कारण ठंड और तेज महसूस होगी।
read also: Petrol Diesel Price Today 13 Jan 2026: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, टंकी फुल करने से पहले जानें कीमत
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाव के उपाय अपनाने को कहा गया है। किसान वर्ग को भी फसलों को ठंड से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

