Author: Kalam ki Urja
बिलासपुर : जैमर के बीच इलेक्ट्रानिक डीवाईस ब्लूटूथ से दिल्ली हेड कांस्टेबल लिपिकीय परीक्षा में नकल करते एक छात्र को पकड़ा गया है. पुलिस ने छात्र के खिलाफ अपराध कायम कर गिरफ्तार कर लिया है. सीपत टीआई राजेश मिश्रा ने बताया 9 जनवरी 2026 को फरहदा स्थित जीटीबी कालेज में यह परीक्षा चल रही थी. हेड कास्टेबल लिपिकीय की यह दिल्ली पुलिस 2025 सीबीई परीक्षा द्वारा भर्ती एसएसएसी द्वारा आयोजित थी. शाम की पाली 4.30 से 6.30 बजे की परीक्षा में राजस्थान दोसा सेकंड बसवा निवासी मोहित मीना पिता गाजीराम मीना 25 साल परीक्षा दे रहा था. परीक्षा के दौरान…
बिलासपुर : जिला न्यायालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बिलासपुर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. इसी बीच शहर में तमिलनाडु नंबर प्लेट वाला एक ट्रक पटाखों से भरा संदिग्ध हालात में खड़ा मिला. इस घटना के बाद शहर में हड़कंप मच गया है. बता दें, 8 जनवरी की सुबह तमिलनाडु से ई-मेल के जरिए बिलासपुर और राजनांदगांव के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई मिली थी. बिलासपुर में रफ्तार का कहर: R15 बाइक से रेसिंग कर रहे 16 वर्षीय नाबालिग की दर्दनाक मौत इसके बाद से इन शहरों में…
बिलासपुर : शहर में तेज रफ्तार और सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक चलन एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। रविवार सुबह सकरी थाना क्षेत्र के आसमा सिटी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय नाबालिग युवक की मौत हो गई। युवक R15 बाइक से अपने साथियों के साथ रेसिंग कर रहा था, इसी दौरान तेज गति के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया। रायगढ़ में महिला की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी, कुरकुट नदी किनारे 4-5 दिन पुराना शव बरामद जानकारी के अनुसार, मृतक की शिनाख्त सरकंडा के राजकिशोर नगर में रहने वाला प्रेम…
रायगढ़ : महिला की सड़ी-गली लाश कुरकुट नदी के किनारे मिली है। शव तकरीबन 4-5 दिन पुराना होगा। जिसकी सूचना के बाद पुलिस मामले में आगे की जांच में जूट गई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पोरडा की रहने वाली रामप्यारी सारथी 45 साल का शव शनिवार को बैहामुड़ा से बनखेता जाने वाले रास्ते में कुरकुट नदी के किनारे पड़ा हुआ था। कोरबा में शराब दुकान बनी पॉकेटमारी का अड्डा, गिरोह का भंडाफोड़; एक पकड़ा गया, तीन आरोपी फरार जिसे देखने के बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना घरघोड़ा पुलिस को दी। जिसके…
कोरबा जिले के टीपी नगर स्थित शराब दुकान में उस वक्त हंगामा मच गया जब लोगों ने पॉकेटमारी करने वाले कुछ युवकों को रंगे हाथों पकड़ा। भीड़भाड़ का फायदा उठाकर ये युवक आसानी से लोगों के बटुए और मोबाइल पर हाथ साफ कर देते थे। इस बार इनका दांव उल्टा पड़ गया और एक युवक पकड़ा गया, जिसकी लोगों ने जमकर पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, तीन अन्य युवक मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। CG Road Accident: तेज रफ्तार कार कई…
अंबिकापुर : मणिपुर थाना क्षेत्र के हर्राटिकरा में शनिवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के चलते एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस सडक़ हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं, कार में सवार दो अन्य युवक भी घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कार में कुल छह लोग सवार थे। मृतकों की पहचान चालक विशाल तिर्की और उसके साथी अंजित कुजूर के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि विशाल तिर्की एक…
मकर संक्रांति 2026 का पर्व 14 जनवरी को मनाया जा रहा है। यह त्योहार सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ जुड़ा हुआ है और इसे पूरे भारत में भव्य रूप से मनाया जाता है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से, मकर संक्रांति उस समय को दर्शाता है जब सूर्य दक्षिण से उत्तर की ओर मार्ग बदलता है, यानी शीतकालीन विषुव बिंदु से उत्तरी गोलार्ध में प्रवेश करता है। इसे ‘उत्तरायण’ भी कहा जाता है और इसे खगोलीय बदलाव के रूप में देखा जाता है। मकर संक्रांति का पर्व केवल धार्मिक महत्त्व तक सीमित नहीं है। यह मौसम परिवर्तन और फसल…
स्वामी विवेकानंद का वह भाषण आज भी लोगों के दिलों में जीवित है, जिसने अमेरिका में पहली बार उनके विचारों को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई। 1893 में शिकागो में आयोजित विश्व धर्म महासभा में उन्होंने हिन्दू धर्म और भारतीय संस्कृति पर अपने विचार रखे। उनके भाषण की शुरुआत में ही “सिस्टर एंड ब्रदर्स ऑफ अमेरिका” शब्दों से उन्होंने श्रोताओं को प्रभावित किया और सभा में तालियों की गड़गड़ाहट से उनके स्वागत को महसूस किया जा सकता था। इस भाषण में विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक दृष्टिकोण की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने मानवता, समानता और आध्यात्मिकता के…
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संभावित आक्रामक विदेश नीतियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में वेनेजुएला के मुद्दे को लेकर उनके रुख के बाद सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या ट्रंप ग्रीनलैंड और ईरान जैसे देशों पर भी कब्जा करने की रणनीति पर विचार कर सकते हैं। इस मसले ने वैश्विक मंच पर हलचल पैदा कर दी है। अमेरिकी सेना के अंदर भी तैयारियों को लेकर मीडिया में रिपोर्ट्स सामने आई हैं। सूत्रों के अनुसार, अगर ट्रंप सत्ता में लौटते हैं तो कुछ “सैन्य विकल्पों” पर विचार किया जा सकता है। हालांकि प्रशासन और…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में हिस्सा लिया, जहां उनके स्वागत और कार्यक्रम की झलकियां सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने राज्य की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया और श्रद्धालुओं के साथ संवाद किया। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के बाद पीएम मोदी आज वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन में भी शामिल होंगे। सम्मेलन में प्रधानमंत्री विभिन्न निवेशकों और उद्योगपतियों के साथ राज्य के आर्थिक और औद्योगिक विकास पर चर्चा करेंगे। यह कार्यक्रम गुजरात की प्रगति और निवेश को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच माना जाता…