Author: Kalam ki Urja

पुरी में श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA) द्वारा भक्त निवासों में पार्किंग शुल्क 500 रुपये निर्धारित किए जाने के फैसले पर विवाद गहराता जा रहा है। श्रद्धालुओं और स्थानीय संगठनों की नाराजगी के बावजूद SJTA ने इस निर्णय को वापस लेने से साफ इनकार कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि बढ़ती भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी था। SJTA अधिकारियों के अनुसार, पार्किंग व्यवस्था के बेहतर संचालन, सुरक्षा और रखरखाव पर होने वाले खर्च को ध्यान में रखते हुए शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। प्रशासन का दावा है कि इससे अव्यवस्थित…

Read More

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के राइस मिलर्स को बड़ी राहत देते हुए एक अहम फैसला लिया है। सरकार ने राइस मिल उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिलर्स को एक साल तक टैक्स फ्री रखने की घोषणा की है। इस फैसले से प्रदेश में धान प्रसंस्करण से जुड़े उद्योगों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और निवेश का माहौल बेहतर होगा। सरकार के अनुसार, टैक्स फ्री राहत से राइस मिलर्स पर पड़ने वाला वित्तीय बोझ कम होगा, जिससे वे सुचारु रूप से काम कर सकेंगे। साथ ही इससे धान खरीदी और चावल आपूर्ति व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।…

Read More

अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक द्वारा नमाज पढ़ने की कोशिश किए जाने की सूचना सामने आई। सुरक्षा में तैनात पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान कश्मीर निवासी अबू अहमद शेख के रूप में हुई है। घटना के बाद मंदिर परिसर की सुरक्षा और सख्त कर दी गई। पुलिस के अनुसार, युवक संदिग्ध गतिविधियों के चलते पहले से निगरानी में था। पूछताछ के दौरान उसने मंदिर परिसर में घुसकर नमाज अदा करने की कोशिश की बात कबूल की है।…

Read More

रायगढ़ : महिला थाना पुलिस ने किशोर बालिका से छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी देने वाले अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पीड़ित बालिका ने कल 09.01.2026 को महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आईटीआई कॉलोनी चक्रधरनगर निवासी बजरंग चौहान (उम्र 40 वर्ष) को पहले से जानती-पहचानती है। बालिका के अनुसार दिनांक 08.01.2026 को वह अपनी मां को लेने स्कूटी से जा रही थी, तभी शाम करीब 7.30 बजे सिटी कॉलेज बेलादुला के पास मुस्लिम कब्रिस्तान के सामने सुनसान सड़क पर आरोपी मोटरसाइकिल से पीछा करते हुए आया और स्कूटी…

Read More

रायपुर : इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों के हित में मंडी में लगने वाला शुल्क को शून्य करने की घोषणा की. राइस मिल एसोसिएशन की मांग पर अगले एक साल के लिए यह बड़ी राहत दी गई है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समिट को संबोधित करते हुए कहा कि दूसरे संस्करण का आयोजन छत्तीसगढ़ में होना सौभाग्य का विषय है. कोरबा में तेज रफ्तार का कहर: स्कूल से लौट रही टीचर को कार ने मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला धान की जितनी प्रजातियां छत्तीसगढ़ में हैं, उतनी कहीं और नहीं है. छत्तीसगढ़…

Read More

कोरबा : दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत आजाद चौक के पास एक सड़क हादसा हुआ। यहां स्कूल से घर लौट रही एक टीचर को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टीचर स्कूटी समेत कार के पहिए के नीचे आने से बाल-बाल बच गई, हालांकि उनके पैर में चोट आई है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। एसईसीएल ऊर्जा नगर कॉलोनी निवासी टीचर रीना सिंह शुक्रवार शाम करीब 4 बजे प्राथमिक शाला केंद्र से छुट्टी के बाद घर लौट रही थीं। आजाद चौक के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।…

Read More

रायपुर : भारत स्काउट एंड गाइड के मुख्य राष्ट्रीय कमिश्नर डॉ.के.के. खंडेलवाल ने बालोद के ग्राम दुधली में आयोजित राष्ट्रीय रोवर्- रेंजर जम्बुरी में की गई व्यवस्थाओं की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ने एक महीने के भीतर इतनी बेहतरीन व्यवस्था करके एक मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि मुझे अत्यंत गर्व के साथ यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत का प्रथम रोवर एंड रेंजर जम्बुरी का आयोजन बालोद के ग्राम दुधली में किया जा रहा है। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह युवा शक्ति का एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है। शिक्षा विभाग…

Read More

कांकेर : शिक्षा विभाग के द्वारा युक्तियुक्तकरण के तहत अतिशेष हुए शिक्षकों के द्वारा पूरा सत्र बीतने के बाद भी नई पदस्थापना पर ज्वाइनिंग नहीं करने को लेकर बड़ी कार्यवाही की गई है। मंदिर में चोरी का LIVE VIDEO: झोले में भरा सारा सामान, फिर भगवान को प्रणाम कर फरार हुई महिला शिक्षा विभाग ने 38 शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। जिन टीचर्स पर कार्रवाई हुई है उनमें 29 महिला शिक्षक शामिल है। शिक्षा विभाग के इस आदेश से समूचे महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। शिक्षा विभाग के द्वारा स्कूलों में शिक्षकों के समांतर समन्वय को लेकर युक्तियुक्तकरण…

Read More

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चोरी का अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने मंदिर का सारा सामान झोले में भरा, फिर भगवान को प्रणाम कर फरार हो गई। CG ब्रेकिंग: नया रायपुर के मिनी मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पूरा मामला भिलाई के मछली मार्केट के पास स्थित गणेश मंदिर का है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, मंदिर के दरवाजे खुले हैं। इस बीच एक पुरूष मंदिर के बाहर खड़े हैं और एक महिला मंदिर के अंदर आती है। कोरबा दौरा: 11 जनवरी को कोरबा…

Read More

रायपुर : नया रायपुर के सेक्टर-28 स्थित मिनी मार्केट में अचानक आग भड़क उठी. आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. कोरबा दौरा: 11 जनवरी को कोरबा आएंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ट्रैफिक रूट में रहेगा बदलाव आग की चपेट में किराना स्टोर, कपड़ों की दुकान सहित कई अन्य दुकानें आकर जलकर खाक हो गईं. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गया है. दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने…

Read More