Author: Kalam ki Urja
‘आवारा कुत्ते’ से जुड़े मामले में तीसरे दिन भी अदालत में सुनवाई जारी रही। सुनवाई के दौरान आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या, उनके अवैध प्रजनन और विदेशों से हो रहे कथित आयात जैसे गंभीर मुद्दे उठाए गए। याचिकाकर्ता पक्ष ने दलील दी कि अवैध तरीके से हो रहे प्रजनन और आयात पर सख्त नियंत्रण नहीं होने के कारण समस्या लगातार विकराल होती जा रही है। अदालत में यह भी कहा गया कि आवारा कुत्तों के हमलों का सीधा असर आम नागरिकों की सुरक्षा पर पड़ रहा है, खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा एक बड़ी चिंता बन गई है।…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश की आंतरिक सुरक्षा को और सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए भारत के पहले राष्ट्रीय IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को लॉन्च किया। इस अत्याधुनिक सिस्टम के जरिए देशभर में IED से जुड़ी घटनाओं का एकीकृत और वैज्ञानिक डेटा संग्रह, विश्लेषण और साझा किया जा सकेगा, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की कार्यक्षमता बढ़ेगी। यह सिस्टम आतंकवाद और नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों में IED हमलों की रोकथाम, जांच और भविष्य की रणनीति तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगा। इसके माध्यम से IED की प्रकृति, इस्तेमाल की तकनीक, प्रभावित क्षेत्र और…
मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराज पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा असामाजिक तत्वो एवं मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालो के विरूद्व ‘‘ऑपरेशन बाज’’ अभियान चलायी जाकर जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारियों को सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन मे अति.पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबडा, अति.पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के मागदर्शन मे थाना सरगांव/फास्टरपुर/जरहागांव एवं सायबर सेल के द्वारा संयुक्त रूप से नशे के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये अधिक मात्रा मे शराब ब्रिकी हेतू परिवहन करने पर 03 प्रकरण मे 05 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया…
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान को बड़ी सफलता मिली है। यहां 63 नक्सलियों ने एक साथ आत्मसमर्पण किया है, जिन पर कुल मिलाकर एक करोड़ रुपये से अधिक का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वालों में 18 महिलाएं भी शामिल हैं। यह सरेंडर जिला प्रशासन और सुरक्षा बलों की संयुक्त रणनीति और पुनर्वास नीति का परिणाम माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली विभिन्न संगठनों और दलों से जुड़े हुए थे तथा कई गंभीर नक्सली घटनाओं में उनकी संलिप्तता सामने आई थी। राज्य सरकार की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति, बेहतर…
भारतीय लो-कॉस्ट एयरलाइन अकासा एयर को वैश्विक स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। अकासा एयर अब इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) की आधिकारिक सदस्य बन गई है। IATA दुनिया भर की प्रमुख एयरलाइंस का प्रतिनिधित्व करने वाला अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसकी सदस्यता मिलना किसी भी एयरलाइन के लिए विश्वसनीयता और गुणवत्ता का प्रतीक माना जाता है। IATA की सदस्यता मिलने से अकासा एयर को वैश्विक विमानन मानकों, सुरक्षा प्रक्रियाओं और परिचालन दक्षता से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इससे एयरलाइन की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के विस्तार, कोड-शेयर समझौतों और वैश्विक साझेदारियों के रास्ते भी आसान होंगे। साथ ही यात्रियों को बेहतर…
CG Naxalites Surrender: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। लोन वर्राटू अभियान के तहत आज 63 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिनमें 18 महिला नक्सली भी शामिल हैं। यह घटना राज्य में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है। Chhattisgarh: डीएवी स्कूल के छात्र की हॉस्टल की छत से गिरने से मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम प्रमुख नक्सली नेताओं का आत्मसमर्पण आत्मसमर्पण करने वालों में पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव मोहन कड़ती भी शामिल है, जिसने अपनी पत्नी…
दंतेवाड़ा : भैरमगढ़ स्थित डीएवी हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरकर आदिवासी छात्र की मौत हो गई. नेलसनार गांव के कोमल कड़ियम, जो कक्षा 11 में पढ़ाई कर रहा था. CG News: गांव में कंकाल मिलने से मची खलबली, लापता ग्रामीण का हो सकता है कनेक्शन गुरुवार रात करीब 8:30 बजे हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे प्राथमिक उपचार के लिए भैरमगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिर दंतेवाड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद छात्र के परिजन अस्पताल पहुंचे और उनका बुरा…
खैरागढ़ : जिले के पैलीमेटा गांव में दारू भट्टी रोड के पास सड़क किनारे कंकाल मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई. यह खबर आग की तरह फैली और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. CG में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर से गिरकर मासूम की मौत, ड्राइवर ने शव को खाद के गड्ढे में दफनाया पूरे वाकये से क्षेत्र में भय और अनिश्चितता का माहौल बन गया है. सूचना मिलते ही मोहगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और…
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। ग्राम बिजेपार निवासी मासूम प्रभात अरकरा की मौत ट्रैक्टर से गिरने से हो गई, जिसके बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक ने मामले को छिपाने के लिए शव को खाद के गड्ढे में दबा दिया। मासूम बच्चे के पिता ने अपने पुत्र की गुम इंसान की जानकारी संबंधित छुरिया थाने में दी थी। South Eastern Railway: टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 14 जनवरी तक रद्द, यात्रियों को होगी असुविधा पुलिस की पड़ताल में पूरे मामाले का खुलासा हुआ। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है और…
South Eastern Railway: दक्षिण पूर्व रेलवे में चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस (18113/18114) का संचालन 14 जनवरी तक रद्द कर दिया गया है। इस दौरान यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। Turkman Gate Violence: 12 आरोपी गिरफ्तार, तुर्कमान गेट हिंसा के मामले में अबतक की 10 अहम अपडेट रेलवे से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह निर्णय दक्षिण पूर्व रेलवे में चल रहे आवश्यक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के फलस्वरूप लिया गया है। यह कार्य परिचालन सुरक्षा और दक्षता में सुधार के लिए महत्वपूर्ण है। इसके अलावा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत बीरसिंहपुर-नौरोजाबाद…