Author: Kalam ki Urja
कोरबा : पुलिस महकमे में अनुशासनहीनता का गंभीर मामला सामने आया है। थाना करतला में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 528 विकास कोसले को सेवा आचरण के उल्लंघन और गंभीर लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 को आरक्षक विकास कोसले को डाक वितरण के लिए कोरबा भेजा गया था। ड्यूटी पूर्ण करने के बाद वह 1 जनवरी 2026 को थाना करतला लौटा, लेकिन नियमों के अनुसार रात्रि मुकाम की सूचना न तो थाने को दी और न ही किसी वरिष्ठ अधिकारी को। बिना अनुमति और सूचना के पूरी रात…
कोरबा : डिनर पर आए अतिथि को वादे के अनुरूप सुविधा न देने और सेवा में कमी साबित होने पर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, कोरबा ने होटल फोर सीजन द रेस्टोरेंट पर 17 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। आयोग ने होटल संचालक को क्षतिपूर्ति राशि के साथ वाद व्यय अदा करने के आदेश दिए हैं। नरसिंग गंगा कॉलोनी, न्यू पोड़ीबहार, कोरबा निवासी एवं अधिवक्ता हेमंत गौतम ने सुनालिया बायपास रोड, टीपी नगर में संचालित होटल फोर सीजन रेस्टोरेंट के विरुद्ध जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में परिवाद प्रस्तुत किया था। उन्होंने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 की धारा 35…
कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर पीएम आवास के पास खेलते समय चार साल के मासूम बच्चे की कुएं में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह हृदय विदारक घटना दादर बस्ती के दामाद मोहल्ले में हुई, जहाँ सांवन यादव अपने परिवार के साथ रहते हैं। महादेव सट्टेबाजी मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 78 करोड़ का बैंक बैलेंस अटैच और 17 करोड़ की संपत्तियां की गईं कुर्क पेशे से राजमिस्त्री सांवन…
रायपुर : प्रवर्तन निदेशालय ने महादेव ऑनलाइन बुक मामले में 91.82 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच किया है। ED ने मिस परफेक्ट प्लान इन्वेस्टमेंट LLC और M/s एक्जिम जनरल ट्रेडिंग-GZCO के नाम पर रखे गए कुल 74 करोड़ 28 लाख 87 हजार 483 रुपये के बैंक बैलेंस को भी अटैच किया है। ये संस्थाएं सौरभ चंद्राकर, अनिल कुमार अग्रवाल और विकास छपारिया की हैं और इनका इस्तेमाल उन्होंने अपराध की कमाई (PoC) को बेदाग निवेश के रूप में छिपाने और दिखाने के लिए किया था। मादुरो को गिरफ्तार करने के लिए ट्रंप ने तैयार किया था खतरनाक ‘चक्रव्यूह’, हेलीकॉप्टर से…
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ट्रंप अपने सैन्य कमांडरों के साथ एक ऐसी जगह दिख रहे हैं जहां उनकी सेना एक खास ऑपरेशन के लिए अभ्यास करती दिख रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार ये वीडियो वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़े जाने से पहले का बताया जा रहा है. और इस अभ्यास में वही सैनिक शामिल हुए थे जो मादुरो को उनकी पत्नी के साथ पकड़कर अमेरिका लेकर आए थे. भारत की पहली डिजिटल जनगणना: 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक चलेगा पहला चरण,…
नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जनगणना 2027 के पहले चरण की समयसीमा औपचारिक रूप से अधिसूचित कर दी है। इस चरण में घरों और आवासों की सूचीकरण (हाउसलिस्टिंग ऑपरेशंस) का कार्य शामिल होगा, जो 1 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 के बीच प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश द्वारा निर्धारित 30 दिनों की अवधि में पूरा किया जाएगा। अधिसूचना में स्व-गणना का विकल्प भी जोड़ा गया है, जो घर-घर सूचीकरण शुरू होने से ठीक 15 दिन पहले उपलब्ध होगा। इससे नागरिक ऐप या पोर्टल के माध्यम से खुद अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। यह जनगणना कोविड महामारी…
Highest Grossing Film: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है. फिल्म ने एसएस राजामौली की सुपरहिट ‘आरआरआर’ को पीछे छोड़ते हुए भारत में चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है. करीब 786 करोड़ की नेट कमाई के साथ ‘धुरंधर’ अब टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गई है. इस लिस्ट में पहले नंबर पर ‘पुष्पा 2’ बनी हुई है, जिसने 1234 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई की है. दूसरे नंबर पर ‘बाहुबली 2’ है, जिसकी भारत में टोटल कमाई 1030 करोड़ रही. वहीं…
Youngest Female CA Nandini Agrawal: मध्य प्रदेश के शहर मुरैना की गलियों में खेलने वाली एक छोटी सी लड़की ने एक सपना देखा। औरों की तरह वह सिर्फ सपने देखती नहीं,बल्कि उन्हें जीना भी जानती है। इस बच्ची ने अपने सपनों से परिवार, शहर, राज्य और देश सबका नाम रोशन किया। मुरैना की इस बेटी का नाम नंदिनी अग्रवाल है। सौम्या चौरसिया की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, शासन को कल पेश करना होगा जवाब नंदिनी अग्रवाल की उपलब्धि नंदिनी अग्रवाल ने मात्र 19 वर्ष की उम्र में चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा पास कर न केवल ऑल इंडिया रैंक 1…
Health Risks of Aluminium Foil: क्या आप भी पका हुआ खाना एल्युमिनियम फॉयल या एल्युमिनियम के डिब्बों में रख देते हैं?. ज्यादातर घरों में बची हुई रोटियां लपेटने, सब्ज़ी ढकने या टिफिन पैक करने के लिए एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल आम बात है. यह आसान, हल्का और तुरंत काम आने वाला तरीका लगता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह आदत आपकी सेहत के लिए कितनी सुरक्षित है?. चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं. सौम्या चौरसिया की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, शासन को कल पेश करना होगा जवाब इससे क्या होता है नुकसान? दिसंबर…
ICC ODI Rankings: भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 11 जनवरी को वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में आमने सामने होने जा रही हैं। मुकाबला अब बहुत ज्यादा दूर नहीं है, कुछ ही दिन बचे हैं। अच्छी बात ये है कि पहला मुकाबला रविवार को है, इसलिए आप तसल्ली से इसे देख सकते हैं। इस बीच सीरीज के आगाज से पहले ये जान लीजिए कि भारतीय टीम के दो पूर्व कप्तानों विराट कोहली और रोहित शर्मा का इस वक्त आईसीसी की वनडे रैंकिंग में हाल क्या है। सौम्या चौरसिया की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, शासन को कल पेश करना होगा जवाब…