Author: Kalam ki Urja
कोरबा : कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज जनपद कार्यालय पोड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में खंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन तथा अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोड़ी उपरोड़ा आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत चिन्हित ब्लॉक है, इसलिए सभी विभाग अपने-अपने सूचकांकों में बेहतर उपलब्धि सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश नाग, सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले, एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा श्री मनोज बंजारे सहित विभागीय अधिकारी एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। Rashifal 4 January 2026:…
Rashifal 4 January 2026: 4 जनवरी 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं आज का राशिफल- मेष राशिमेष राशि के लिए आज का दिन भाग्य वृद्धिकारक रहेगा. आज परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा. आप अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर लोगों को आश्चर्यचकित कर सकते हैं. निजी मामलों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे. घर परिवार में प्रेम बना रहेगा. बड़ों से बात करते समय वाणी की मधुरता बनाए रखें. अगर आपका कोई काम लंबे समय से…
बिलासपुर : सिम्स में तेंदूभाठा से आई एक महिला ने प्रसव पीड़ा से तड़पते हुए बच्चे को जन्म दिया है। इस दौरान कर्मचारियों ने उसे भर्ती करने में लेटलतीफी की, जिसके चलते महिला की हालत बिगड़ गई और फर्श पर ही प्रसव हो गया। सिम्स में इन दिनों में लेबर वार्ड में जबरदस्त दबाव बना हुआ है। चैतन्य बघेल की जेल से रिहाई, बाहर कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं का जमावड़ा, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत जिला अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों से प्रसव के लिए गर्भवती को भेजा जा रहा है, जिससे सिम्स की व्यवस्था खराब हो रही है। बताया जा रहा है कि…
चैतन्य बघेल की जेल से रिहाई, बाहर कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं का जमावड़ा, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत
रायपुर : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद चैतन्य बघेल रायपुर सेंट्रल जेल से करीब 170 दिन बाद रिहा हो गए हैं। जेल के बाहर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जुटे हैं। चैतन्य के स्वागत के लिए ढोल-नगाड़े बजाए जा रहे हैं। चैतन्य की रिहाई से पहले भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि 18 जुलाई को चैतन्य को उसके जन्मदिन पर गिरफ्तार किया गया था। खौफनाक वारदात: पति ने पत्नी और बेटे पर बरसाईं गोलियां,…
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ : छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से हत्या का मामला सामने आया है। जहां पत्नी और बेटे को गोली मार दी। इस गोलीबारी में उसके बेटे की मौत हो गई और पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। यह घटना अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र की है। यहां एक मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। KORBA: करतला रेंज में दंतैल हाथी लापता, वन विभाग लोकेशन ट्रेस करने में जुटा गुस्से में पिता ने अपने ही बेटे को…
कोरबा : जिले के कोरबा वनमंडल अंतर्गत करतला रेंज के बड़मार व चिकनीपाली जंगल में अलग-अलग घूम रहे दो दंतैल हाथी बीती रात ओझल हो गए। दंतैल हाथियों का कोई अतापता नहीं चल पाया है। फलस्वरूप ग्रामीणों को खतरा बढ़ गया है, जिसे देखते हुए वन विभाग का अमला सतर्क हो गया है और वह हाथियों का लोकेशन ढूंढऩे में लग गया है। इसके लिए ड्रोन कैमरे व मैदानी अमले को लगाया गया है जो लगातार जंगलों मेें दंतैल हाथियों का लोकेशन जानने की कोशिश कर रहे हैं ताकि इसकी जानकारी लगते ही संबंधित क्षेत्र के लोगों को सचेत किया…
कोरबा : कनकेश्वर धाम कनकी एक व्यक्ति के घर के अंदर 5 फीट लंबा भारतीय नाग निकलने हडक़ंप मच गया। रात्रि करीब 10 बजे जब घर वाले सोने की तैयारी कर ही रहे थे तभी कुछ चलता हुए प्रतित हुआ फिर ठीक से देखने पर सांप पाया गया, जिसके बाद घर वाले तुरत घर से बाहर निकल गए और मदद के लिए आस पास के लोगों को बुलाया। कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 2025 में 88% अपराध मामलों का त्वरित निराकरण डर से किसी की हिम्मत नहीं हुई तब तक कोबरा दो कुर्सी के बीच में जाकर बैठ गया था।…
कोरबा : जिला कोरबा में पुलिस द्वारा वर्ष 2025 के दौरान अपराध नियंत्रण एवं त्वरित कार्रवाई के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है। कोरबा पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में दर्ज कुल अपराधों में से लगभग 88 प्रतिशत मामलों का निराकरण किया गया है, जो पुलिस की सक्रियता और कार्यकुशलता को दर्शाता है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक वर्ष 2025 में जिले में 7241 अपराध पंजीबद्ध हुए, जिनमें से 6372 मामलों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। शेष मामलों में भी जांच प्रक्रिया प्रगतिशील अवस्था में है। तुलनात्मक रूप से देखें तो वर्ष 2023 और 2024 की…
रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की निजी स्थापना में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दुर्गेश धारे को मंत्री टंकराम वर्मा के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) के पद से हटा दिया है. उन्हें उनके मूल विभाग/कार्यालय में वापस भेजा गया है. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत रायगढ़ में हेलमेट जागरूकता रैली, ट्रैफिक पुलिस ने दिया सुरक्षा का संदेश देखें आदेश की कॉपी
रायगढ़ : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तीसरे दिन जिला मुख्यालय रायगढ़ में पुलिस विभाग द्वारा हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में तथा सीएसपी मयंक मिश्रा और यातायात डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। रैली की शुरुआत यातायात थाना से हुई, जो ढिमरापुर होते हुए सत्तीगुड़ी चौक, घड़ी चौक, सुभाष चौक, कलेक्ट्रेट, चक्रधरनगर चौक और छातामुड़ा चौक से गुजरते हुए पुनः शहर भ्रमण कर यातायात थाना में समाप्त हुई। Chhattisgarh: स्वीकृत नक्शे से अलग निर्माण पर रेरा सख्त, प्रमोटर पर 10 लाख का जुर्माना मुख्य चौक-चौराहों…