Author: Kalam ki Urja
CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में ठंड अब प्रचंड रूप लेने वाली है. 24 घंटे के बाद तापमान में गिरवाट का सिलसिला शुरू हो जाएगा. मौसम विभाग ने तीन दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर सकता है. वहीं प्रदेश के कुछ स्थानों पर शनिवार को बूंदाबांदी भी होने की संभावना है. इसके अलावा एक-दो पॉकेट में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान सुकमा में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. रायपुर में न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ…
कोरबा : कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत डेंगुरनाला के पास गुरुवार रात एक ट्रांसपोर्टर के साथ चाकू की नोक पर लूटपाट, मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ की गंभीर घटना सामने आई है। पीड़ित ट्रांसपोर्टर अखिलेश सिंह की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में 3 नाबालिग सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्टर अखिलेश सिंह टीपी नगर में काम निपटाकर रात में अपनी फॉर्च्यूनर वाहन से पथरीपारा स्थित घर लौट रहे थे। इसी दौरान डेंगुरनाला के पास आधा दर्जन युवकों ने उनकी गाड़ी को जबरन रोक…
कोरबा : आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के निर्देश पर नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा राजस्व वसूली हेतु वार्डो में शिविरों का आयोजन किया जाएगा, यह शिविर 05 जनवरी से 30 जनवरी तक निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित होंगे तथा वार्ड के निर्धारित स्थलों पर करदाताओं व बकायादारों से बकाया करों की राशि जमा कराई जाएगी। Rashifal 3 January 2026: किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, कौन रहे सावधान? पूरा राशिफल देखें आयुक्त श्री पाण्डेय ने निगम के करदाताओं, बकायादारों से अपील की है कि वे शिविरों में पहुंचकर बकाया करों की राशि जमा कराएं, साथ ही ऐसे नए भवन, मकान…
Rashifal 3 January 2026: 3 जनवरी 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं आज का राशिफल- मेष राशि आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा. आज आप अपने कारोबार में अच्छा लाभ कमायेंगें. आज आपके लिए जमीन या मकान खरीदने के योग बन रहे हैं. आज आपको किसी बड़ी कम्पनी में जॉब करने का मौका मिलेगा. आज आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी. आज आपको किसी काम में माता – पिता का पूरा सहयोग…
रायपुर : पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे चतैन्य बघेल को बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. ईडी और ईओडब्ल्यू के मामलों में सुनवाई के बाद चैतन्य की जमानत याचिका स्वीकार कर ली गई है. लगभग 168 दिनों के बाद वे जेल से बाहर आएंगे. सरकारी स्कूलों में आज से शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी शुरू, मोबाइल ऐप से दर्ज होगी उपस्थिति ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन पर 18 जुलाई को भिलाई निवास से धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत गिरफ्तार किया था. शराब घोटाले की जांच ईडी…
रायपुर : राज्य के सरकारी स्कूलों में आज से शिक्षकों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज की जाने लगी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके लिए पहले ही आदेश जारी कर दिए थे। 1 जनवरी से शिक्षकों की हाजिरी मोबाइल ऐप के जरिए अनिवार्य कर दी गई है। इसके तहत सभी शिक्षकों को विद्या समीक्षा केंद्र (VSK) सीजी स्कूल मोबाइल ऐप डाउनलोड कर रजिस्ट्रेशन करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का कहना है कि नए साल की शुरुआत से ही शिक्षकों की उपस्थिति डिजिटल माध्यम से सुनिश्चित की जा सके। शिक्षकों के बाद जल्द ही विद्यार्थियों की उपस्थिति भी ऑनलाइन दर्ज…
रायगढ़ जिला मुख्यालय से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। यह घटना जूटमिल थाना क्षेत्र के अमलीभौना गांव की बताई जा रही है। कोरबा-अंबिकापुर NH-130 पर दर्दनाक हादसा, तान नदी पुल पर युवक की मौत, दो घायल जानकारी के अनुसार, गांव निवासी…
कोरबा : कोरबा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे क्रमांक 130 पर बीती रात हुए सड़क हादसे में प्रकाश श्रीवास नामक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम गुरसिया में तान नदी के पुल पर हुई। बताया जा रहा है कि पुल पर लगे कांक्रीट पैनल में बने गड्ढे के कारण यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, प्रकाश श्रीवास एक्टिवा में सवार होकर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। इसी दौरान तान नदी के पुल पर पहुंचते ही एक वाहन…
कोरबा : वनमंडल कोरबा के करतला रेंज में हाथियों की गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। कुदमुरा क्षेत्र से एक और दंतैल हाथी अचानक करतला रेंज में प्रवेश कर गया है। सोमवार सुबह इस दंतैल हाथी को बड़मार जंगल में विचरण करते हुए देखा गया, जिसके बाद वन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। हाथी की मौजूदगी की पुष्टि होते ही वन विभाग द्वारा बड़मार सहित आसपास के गांवों में मुनादी कराई गई और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई। लोगों को घरों में रहने, जंगल की ओर न जाने और हाथी दिखाई देने पर तुरंत सूचना…
कोरबा जिले में गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर दो सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें दो कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि दोनों हादसों में किसी की जान नहीं गई, हालांकि कुछ लोग घायल हुए। एक हादसे में कार बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई, जबकि दूसरे में दो कारें आमने-सामने भिड़ गईं। पुलिस ने दोनों मामलों में यातायात व्यवस्था को संभाला। CG News: पीएम श्री स्कूल में पागल कुत्ते का आतंक, छात्रों में मचा हड़कंप; शिक्षिका समेत छात्र घायल तेज रफ्तार कार बिजली खंभे से टकराकर पलटी बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाभांठा मुख्य मार्ग पर एक तेज…