Author: Kalam ki Urja
अफगानिस्तान में भारी बारिश के बाद आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। बाढ़ से कई इलाकों में घर, सड़कें और खेती की जमीन प्रभावित हुई है। स्थानीय प्रशासन और राहत एजेंसियां बचाव कार्य में जुटी हुई हैं, लेकिन दुर्गम इलाकों में पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। read also: प्रभास की ‘स्पिरिट’ के पोस्टर ने जीता सेलेब्स का दिल, कटरीना कैफ और कियारा आडवाणी ने किया पसंद वहीं, दूसरी ओर…
इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (IFJ) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार साल 2025 पत्रकारों के लिए अब तक का सबसे खतरनाक वर्ष साबित हुआ है। इस दौरान दुनिया भर में 128 पत्रकारों और मीडिया कर्मियों की जान चली गई। रिपोर्ट में बताया गया है कि संघर्षग्रस्त क्षेत्रों में काम कर रहे पत्रकार सबसे ज्यादा निशाने पर रहे, जहां सच्चाई सामने लाने की कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। read also: Prediction 2026: शुभ योग में हुई 2026 की शुरुआत, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों की वार्षिक भविष्यवाणियां IFJ के मुताबिक पश्चिम एशिया इस मामले में सबसे भयावह क्षेत्र रहा,…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। किस्त जारी होने से पहले किसानों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि उन्हें इस बार भुगतान मिलेगा या नहीं। सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि केवल वही किसान लाभ के पात्र होंगे, जिन्होंने ई-केवाईसी, भूमि सत्यापन और बैंक खाते को आधार से लिंक कराने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। read also: CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 48 घंटे…
CG Weather Update: ठंड के बीच पुराने साल को विदाई देने के बाद नववर्ष के पहले महीने में लोगों को भी सर्द मौसम का सामना करना पड़ेगा. छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की वृद्धि के आसार है, लेकिन इसके बाद आगामी 3 दिनों में 2-3 डिग्री की क्रमिक गिरावट होने की संभावना है. दुर्ग संभाग में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है. गुरुवार को यहां एक-दो पॉकेट में शीत लहर चली. हालांकि प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री दुर्ग में ही दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री…
उत्तर भारत में सर्दी ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों तक कंपकंपाती ठंड का असर देखने को मिल रहा है। घने कोहरे के कारण सुबह और रात के समय दृश्यता बेहद कम हो गई है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। कई इलाकों में ठंड बढ़ने से आमजन को दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। read also: माओवादी संगठन को बड़ा झटका: बटालियन-1 का कमांडर बारसे देवा सरेंडर की तैयारी में, 40 नक्सली तेलंगाना पहुंचे मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले…
बस्तर : नक्सल मोर्चे से बड़ी खबर सामने आई है। माओवादी संगठन की बटालियन नंबर-1 का कमांडर बारसे देवा तेलंगाना में आत्मसमर्पण करने जा रहा है। कोरबा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 निरीक्षकों समेत 9 पुलिसकर्मियों का तबादला बताया जा रहा है कि बारसे देवा के साथ लगभग 40 माओवादी नेशनल पार्क क्षेत्र से सरेंडर के उद्देश्य से तेलंगाना पहुंचे हैं। सूत्रों का कहना है कि बारसे देवा सहित सभी माओवादी तेलंगाना के डीजीपी के समक्ष सरेंडर करेंगे। Rashifal 2 January 2026: करियर और धन में कुछ राशियों के लिए आएगी सफलता, जानें किसे रहना होगा सावधान; आइए जानते…
कोरबा: पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार 9 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना दी गई है। सभी अधिकारियों को अपने नए पदस्थापना स्थल पर तत्काल आमद देने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के तहत निरीक्षक युवराज तिवारी को थाना प्रभारी कुसमुंडा से बालको, निरीक्षक मृत्युंजय पाण्डेय को हरदीबाजार से कुसमुंडा तथा निरीक्षक प्रमोद कुमार उनन्ना को सिविल लाइन रामपुर से हरदीबाजार पदस्थ किया गया है। निरीक्षक आशीष कुमार सिंह को लेमरू से दर्री थाना प्रभारी बनाया गया है। Rashifal 2…
Rashifal 2 January 2026: 2 जनवरी 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं आज का राशिफल- मेषराशि आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यो में बढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा. आप कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं. आप अपने दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं. आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है. आपने यदि खानपान में बदलाव किया, तो…
छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि यदि लोग जीवन में पांच महत्वपूर्ण बातों पर फोकस करें तो उनकी सोच और जिंदगी दोनों बदल सकती हैं। उन्होंने अनुशासन, सकारात्मक दृष्टिकोण, सतत परिश्रम, समाज के प्रति जिम्मेदारी और आत्मचिंतन को जीवन की प्रगति के लिए जरूरी बताया। भागवत ने कहा कि व्यक्ति का आचरण ही समाज और राष्ट्र की दिशा तय करता है। अपने संबोधन में उन्होंने खरगोश की कहानी के माध्यम से महत्वपूर्ण सीख दी। कहानी के जरिए उन्होंने समझाया कि केवल तेज होना ही काफी नहीं, बल्कि निरंतर प्रयास, सतर्कता और सही…
साउथ सुपरस्टार प्रभास की आगामी फिल्म ‘स्पिरिट’ का नया पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फिल्म का यह पोस्टर न केवल फैंस बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स का भी दिल जीतने में कामयाब रहा। अभिनेत्री कटरीना कैफ, कियारा आडवाणी और कई अन्य सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्टर को लाइक और शेयर करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। पोस्टर में प्रभास की दृढ़ और करिश्माई पोज़ को प्रमुखता से दिखाया गया है, जो उनके फैंस के बीच उत्साह और उत्सुकता बढ़ा रहा है। फिल्म के निर्माताओं ने बताया कि पोस्टर का उद्देश्य दर्शकों को फिल्म की थीम और…