कोरबा : जिले के बालकों थाना क्षेत्र अंतर्गत वनांचल इलाके में अजगरबहार–कोसगई गांव मार्ग पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्राम धनगांव के कोसम नाला के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन (क्रमांक CG-10-BX-7583) ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, 12 जनवरी को जानें अपने शहर का ताजा भाव
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो वाहन अजगरबहार की ओर से आ रहा था, जिसने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बालकों थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर फरार वाहन चालक की तलाश एवं दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

