Close Menu
    What's Hot

    GGU Bilaspur Student Protests : छात्र हुए उग्र, देर रात कुलपति निवास घेरने पहुंचे, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

    January 14, 2026

    ईरान पर अमेरिकी हमले का खतरा बढ़ा! ट्रंप के 4 बड़े संकेत, विद्रोह के लिए पहली फांसी आज- 10 अपडेट 

    January 14, 2026

    Gold Silver Price Today: मकर संक्रांति पर सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें नए रेट

    January 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Kalam ki Urja
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • राशिफल
    • हेल्थ
    Kalam ki Urja
    Home»राजनीति»CBSE New Guidelines: CBSE 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा, नई गाइडलाइंस जारी, ये हैं अहम बदलाव
    राजनीति

    CBSE New Guidelines: CBSE 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा, नई गाइडलाइंस जारी, ये हैं अहम बदलाव

    Kalam ki UrjaBy Kalam ki UrjaJanuary 3, 2026
    Facebook Twitter Pinterest Telegram LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram Email

    CBSE New Guidelines: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट को लेकर अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं. ये निर्देश छात्रों, स्कूलों और शिक्षकों सभी के लिए बेहद जरूरी हैं, ताकि परीक्षा प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूरी हो सके.

    बोर्ड ने साफ कहा है कि सभी स्कूल तय नियमों का पूरी तरह पालन करें, जिससे किसी भी छात्र को नुकसान न हो. CBSE की ओर से जारी ये सभी गाइडलाइंस बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध हैं. बोर्ड का मकसद है कि प्रैक्टिकल परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता और सही व्यवस्था के साथ कराई जाएं.

    शराब घोटाला केस में चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत

    क्या है जरूरी?

    सबसे पहले बोर्ड ने स्कूलों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि प्रैक्टिकल परीक्षा से पहले पर्याप्त संख्या में प्रैक्टिकल आंसर बुक स्कूलों में पहुंच जाएं. कई बार देखा गया है कि परीक्षा के दिन कॉपियों की कमी हो जाती है, जिससे छात्रों और शिक्षकों दोनों को परेशानी होती है. इस बार बोर्ड किसी भी तरह की लापरवाही नहीं चाहता.

    इसके साथ ही स्कूलों को प्रयोगशालाओं से जुड़ी सभी जरूरी तैयारियां पहले से पूरी करने को कहा गया है. इसमें लैब की साफ-सफाई, जरूरी उपकरण, केमिकल, मशीनें और अन्य सामग्री शामिल है. बोर्ड ने साफ कहा है कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की तकनीकी या संसाधन से जुड़ी समस्या नहीं होनी चाहिए.

    इन बच्चों के लिए खास निर्देश

    CBSE ने बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष जरूरत वाले बच्चों यानी CWSN (Children With Special Needs) के लिए भी खास निर्देश जारी किए हैं. स्कूलों को ऐसे छात्रों के लिए अलग और आसान व्यवस्था करनी होगी, ताकि वे बिना किसी दबाव के प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट में हिस्सा ले सकें. इसमें बैठने की व्यवस्था, समय में छूट और अन्य जरूरी सहूलियतें शामिल हैं.

    सरकारी स्कूलों में आज से शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी शुरू, मोबाइल ऐप से दर्ज होगी उपस्थिति

    करना होगा ये काम

    एक और अहम निर्देश यह है कि स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक रोजाना अपलोड करने होंगे. बोर्ड ने यह भी कहा है कि अंक अपलोड करने से पहले यह जरूर जांच लें कि प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट के लिए तय अधिकतम अंक क्या हैं. गलत अंक अपलोड होने पर स्कूल की जिम्मेदारी तय की जाएगी.

    बोर्ड ने क्या कहा?

    CBSE ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी स्कूलों को प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट की प्रक्रिया 1 जनवरी 2026 से 14 फरवरी 2026 के बीच ही पूरी करनी होगी. इसके बाहर किसी भी तारीख पर परीक्षा कराने की अनुमति नहीं होगी. बोर्ड का कहना है कि समय सीमा का पालन करना सभी स्कूलों के लिए जरूरी है.

    कब से कब तक होगी बोर्ड परीक्षा?

    इसी बीच CBSE ने बोर्ड परीक्षा 2026 की डेटशीट में भी बदलाव किया है. संशोधित शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 10वीं की मुख्य परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 11 मार्च 2026 तक चलेगी. वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी.

    Kalam ki Urja
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Kalam ki Urja

    Related Posts

    Oil News: रिलायंस के रूसी तेल आयात पर ब्रेक, कई वर्षों में सबसे निचले स्तर पर पहुंच सकता है आयात; तीन हफ्तों से नहीं आई खेप

    January 7, 2026

    12 राज्यों में SIR- ड्राफ्ट लिस्ट में 13% वोटर घटे, यूपी में 2.89 करोड़ नाम गायब

    January 7, 2026

    Old Smartphone: पुराना फोन बेचते समय इन 5 गलतियों से बचें, वरना खो सकता हैं अपना डेटा

    January 7, 2026

    Railway Recruitment 2026: रेलवे में बड़ी भर्ती…10वीं पास के लिए 22 हजार पद, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी

    January 7, 2026

    Hindi Diwas 2026 Famous women authors: महिलाओं के योगदान से हिंदी बनी संघर्ष और सत्य की सशक्त भाषा

    January 7, 2026

    PM Kisan Yojana: क्या इसी जनवरी में मिलेगी 22वीं किस्त? जानें ताज़ा अपडेट और तारीख

    January 7, 2026

    Comments are closed.

    Top Reviews
    Editors Picks

    GGU Bilaspur Student Protests : छात्र हुए उग्र, देर रात कुलपति निवास घेरने पहुंचे, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

    January 14, 2026

    ईरान पर अमेरिकी हमले का खतरा बढ़ा! ट्रंप के 4 बड़े संकेत, विद्रोह के लिए पहली फांसी आज- 10 अपडेट 

    January 14, 2026

    Gold Silver Price Today: मकर संक्रांति पर सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें नए रेट

    January 14, 2026

    Petrol Diesel Price Today 14 Jan 2026: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, टंकी फुल कराने से पहले जानें रेट

    January 14, 2026
    Advertisement
    Demo
    About Us
    About Us

    Kalam Ki Urja brings you the latest news, insights, and updates on energy, technology, and innovation. We are committed to providing accurate, reliable, and engaging content to keep our readers informed and inspired.

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: kalamkiurja@gmail.com

    Our Picks

    GGU Bilaspur Student Protests : छात्र हुए उग्र, देर रात कुलपति निवास घेरने पहुंचे, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

    January 14, 2026

    ईरान पर अमेरिकी हमले का खतरा बढ़ा! ट्रंप के 4 बड़े संकेत, विद्रोह के लिए पहली फांसी आज- 10 अपडेट 

    January 14, 2026

    Gold Silver Price Today: मकर संक्रांति पर सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें नए रेट

    January 14, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Jan    
    © 2026 Kalam ki Urja. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.