Close Menu
    What's Hot

    GGU Bilaspur Student Protests : छात्र हुए उग्र, देर रात कुलपति निवास घेरने पहुंचे, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

    January 14, 2026

    ईरान पर अमेरिकी हमले का खतरा बढ़ा! ट्रंप के 4 बड़े संकेत, विद्रोह के लिए पहली फांसी आज- 10 अपडेट 

    January 14, 2026

    Gold Silver Price Today: मकर संक्रांति पर सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें नए रेट

    January 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Kalam ki Urja
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • राशिफल
    • हेल्थ
    Kalam ki Urja
    Home»कोरबा»IMD Forecast: ठंड का प्रकोप जारी, मगर मौसम विभाग ने दी अच्छी खबर, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम
    कोरबा

    IMD Forecast: ठंड का प्रकोप जारी, मगर मौसम विभाग ने दी अच्छी खबर, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

    Kalam ki UrjaBy Kalam ki UrjaJanuary 14, 2026
    Facebook Twitter Pinterest Telegram LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram Email

    IMD Forecast: देश के उत्तरी राज्यों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है, लेकिन अच्छी खबर यह है कि सर्दी से धीरे-धीरे राहत मिलने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, सूर्य के उत्तरायण की ओर बढ़ने के साथ सर्दियों की पकड़ कमजोर पड़ रही है। परंपरागत रूप से मकर संक्रांति को सर्दियों के चरम का अंत माना जाता है, और इस साल भी अगली 2 रातों के बाद तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो सकती है। हालांकि, सुबह के समय कोहरा अभी भी चुनौती बना रहेगा।

    Rashifal 14 January 2026: 14 जनवरी 2025 के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे? जानें राशियों का हाल

    आज मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं

    मौसम विभाग के मुताबिक, आज देश के मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा है। उत्तरी भारत के पहाड़ी इलाकों में बादल छाए रहेंगे, जिसमें पश्चिमी हिमालय क्षेत्र भी शामिल है। दिल्ली, जयपुर, भोपाल, लखनऊ, पटना और रांची जैसे बड़े शहरों में बहुत घना कोहरा नहीं पड़ेगा, लेकिन हल्का कोहरा छा सकता है। ग्वालियर, भरतपुर और आगरा के आसपास स्थानीय स्तर पर कोहरा संभव है। पंजाब और उत्तरी हरियाणा में करनाल, अंबाला, पंचकूला और चंडीगढ़ तक हल्के से घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। उत्तरी राजस्थान और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी।

    मैदानी इलाकों में सुबह कोहरा रहेगा

    उत्तर प्रदेश में बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, मुरादाबाद, रामपुर, सहारनपुर, नजीबाबाद, गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर जैसे इलाकों में सुबह देर तक कोहरा छाया रहेगा। वक्त बीतते जाने के साथ ही विजिबिलिटी में सुधार होने की उम्मीद है। पहाड़ी इलाकों में 15 जनवरी से एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के आने का अनुमान है, जो 15 से 30 जनवरी तक ऊंचे इलाकों में अच्छी बर्फबारी ला सकता है, लेकिन आज इसका असर नहीं पड़ेगा। मैदानी इलाकों में सुबह कोहरा रहेगा।

    कई इलाकों में दिन में सुहावनी धूप होगी

    उत्तर-पश्चिमी हवाएं राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में चलती रहेंगी। ये हवाएं रात और सुबह कड़ाके की ठंड बनाए रखेंगी, जबकि दिन में सुहावनी धूप निकलेगी। दक्षिण भारत में तमिलनाडु के तटीय इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। तटीय केरल, तटीय कर्नाटक, दक्षिण-मध्य महाराष्ट्र और तटीय महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी बहुत हल्की बारिश की संभावना है। बाकी जगहों पर मौसम सामान्य रहेगा।

    ईओडब्ल्यू करेगी फर्जी लोन मामले की जांच, पीड़ित किसानों को मिलेगा न्याय

    देश के विभिन्न शहरों में यूं रहेगा तापमान

    विभिन्न शहरों के तापमान की बात करें तो दिल्ली में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 06 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मुंबई में दिन काफी गर्म रहेगा, जहां अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री तक पहुंच सकता है। चेन्नई में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहेगा जबकि कोलकाता में अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री तापमान का अनुमान है। लखनऊ में अधिकतम 17 डिग्री और न्यूनतम 07 डिग्री, और पटना में अधिकतम 16 डिग्री और न्यूनतम 08 डिग्री तापमान रह सकता है।

    Kalam ki Urja
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Kalam ki Urja

    Related Posts

    Gold Silver Price Today: मकर संक्रांति पर सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें नए रेट

    January 14, 2026

    Petrol Diesel Price Today 14 Jan 2026: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, टंकी फुल कराने से पहले जानें रेट

    January 14, 2026

    UPI Fraud Alert: सिर्फ एक क्लिक से हो सकता है आपका बैंक अकाउंट खाली, जानें बचने के तरीके

    January 14, 2026

    Indian Air Force Agniveer Vayu Recruitment: भारतीय वायुसेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर, अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन शुरू

    January 14, 2026

    All Woman Railway Station: इस रेलवे स्टेशन पर महिलाओं का दबदबा… सुपरिटेंडेंट से गार्ड तक सभी पदों पर केवल महिलाएं

    January 14, 2026

    गणतंत्र दिवस की सुरक्षा के मद्देनज़र दिल्ली एयरपोर्ट पर 6 दिन तक रहेगा एयरस्पेस बंद, उड़ानें प्रभावित

    January 13, 2026

    Comments are closed.

    Top Reviews
    Editors Picks

    GGU Bilaspur Student Protests : छात्र हुए उग्र, देर रात कुलपति निवास घेरने पहुंचे, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

    January 14, 2026

    ईरान पर अमेरिकी हमले का खतरा बढ़ा! ट्रंप के 4 बड़े संकेत, विद्रोह के लिए पहली फांसी आज- 10 अपडेट 

    January 14, 2026

    Gold Silver Price Today: मकर संक्रांति पर सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें नए रेट

    January 14, 2026

    Petrol Diesel Price Today 14 Jan 2026: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, टंकी फुल कराने से पहले जानें रेट

    January 14, 2026
    Advertisement
    Demo
    About Us
    About Us

    Kalam Ki Urja brings you the latest news, insights, and updates on energy, technology, and innovation. We are committed to providing accurate, reliable, and engaging content to keep our readers informed and inspired.

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: kalamkiurja@gmail.com

    Our Picks

    GGU Bilaspur Student Protests : छात्र हुए उग्र, देर रात कुलपति निवास घेरने पहुंचे, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

    January 14, 2026

    ईरान पर अमेरिकी हमले का खतरा बढ़ा! ट्रंप के 4 बड़े संकेत, विद्रोह के लिए पहली फांसी आज- 10 अपडेट 

    January 14, 2026

    Gold Silver Price Today: मकर संक्रांति पर सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें नए रेट

    January 14, 2026
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Jan    
    © 2026 Kalam ki Urja. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.