Close Menu
    What's Hot

    GGU Bilaspur Student Protests : छात्र हुए उग्र, देर रात कुलपति निवास घेरने पहुंचे, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

    January 14, 2026

    ईरान पर अमेरिकी हमले का खतरा बढ़ा! ट्रंप के 4 बड़े संकेत, विद्रोह के लिए पहली फांसी आज- 10 अपडेट 

    January 14, 2026

    Gold Silver Price Today: मकर संक्रांति पर सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें नए रेट

    January 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Kalam ki Urja
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • राशिफल
    • हेल्थ
    Kalam ki Urja
    Home»देश - विदेश»Iran Protest Update: ईरान में सत्ता के खिलाफ भड़का जनविद्रोह, तेहरान समेत बड़े शहरों में उग्र प्रदर्शन, 538 से ज्यादा मौतें
    देश - विदेश

    Iran Protest Update: ईरान में सत्ता के खिलाफ भड़का जनविद्रोह, तेहरान समेत बड़े शहरों में उग्र प्रदर्शन, 538 से ज्यादा मौतें

    Kalam ki UrjaBy Kalam ki UrjaJanuary 12, 2026
    Facebook Twitter Pinterest Telegram LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram Email

    Iran Protest Update: ईरान में मौजूदा सत्ता के खिलाफ जनता में विद्रोह काफी तेज हो चुका है। देशव्यापी प्रदर्शनराजधानी तेहरान और देश के दूसरे बड़े शहरों में भी फैल गए। प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई में मरने वालों की संख्या बढ़कर कम से कम 538 हो गई है। अमेरिका की एक मानवाधिकार संस्था ने यह जानकारी दी।

    Liquor Shops Closed in CG: छत्तीसगढ़ में इस तारीख को बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, बार में भी नहीं मिलेगी दारू; नियम तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई

    10 हजार से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया

    अमेरिका स्थित ‘ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी’ के मुताबिक ईरान में चल रहे देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों में मृतकों की संख्या बढ़कर कम से कम 538 हो गई है। इस दौरान  10,670 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रदर्शन के मद्देनजर ईरान में इंटरनेट और फोन सेवाएं बंद कर दी गई हैं, जिससे प्रदर्शन का वास्तविक अनुमान लगाने में मुश्किल आ रही है।

    ईरान के घटनाक्रम पर इजरायल की करीबी नजर

    इस बीच, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान में व्यापक प्रदर्शनों के नतीजों पर उनका देश करीब से नजर रख रहा है। नेतन्याहू ने साप्ताहिक कैबिनेट बैठक की शुरुआत में कहा, ‘‘इजराइल के लोग और पूरी दुनिया ईरान के नागरिकों के असाधारण शौर्य से अभिभूत हैं।’’ नेतन्याहू ने ईरान के आम नागरिकों की हत्या की निंदा करते हुए उम्मीद जताई कि ईरान के अत्याचार से मुक्त होने के बाद इजरायल और ईरान के बीच संबंध फिर से मजबूत होंगे। इजराइल के एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से ईरान सहित कई विषयों पर बातचीत की।

    अमेरिका और इजरायल को निशाना बनाएंगे : ईरान की चेतावनी

    ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर कालिबाफ ने रविवार को चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ईरान पर हमला करता है, तो अमेरिकी सेना और इजरायल को वह निशाना बनाएगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में जारी प्रदर्शनों को लेकर हमले की धमकी दी है। कट्टरपंथी नेता कालिबाफ ने यह धमकी तब दी, जब ईरान की संसद में सांसद अमेरिका मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आसन के समीप पहुंच गए।

    बाइक और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर, कोरबा में दो युवक घायल, अस्पताल में भर्ती

    ईरान आजादी चाहता है-ट्रंप

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रदर्शनकारियों को समर्थन देते हुए सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘ईरान आजादी चाहता है, जो शायद उसने पहले कभी नहीं देखी थी। अमेरिका मदद के लिए तैयार है।’’ न्यूयॉर्क टाइम्स और वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अज्ञात अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से शनिवार रात को बताया कि ट्रंप को ईरान पर हमले के लिए सैन्य विकल्प दिए गए थे, लेकिन उन्होंने अब तक अंतिम निर्णय नहीं लिया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने चेताया, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप के साथ पैंतरेबाजी न करें। जब वह कुछ करने का वादा करते हैं, तो वह उसे पूरा करने का वादा करते हैं।’’ ईरानी सरकारी टेलीविजन ने संसद सत्र का सीधा प्रसारण किया। कट्टरपंथी नेता कालिबाफ ने अपने संबोधन में पुलिस और ईरान के अर्द्धसैन्य बल रिवोल्यूशनरी गार्ड, विशेष रूप से उसके स्वयंसेवी बासिज की प्रदर्शनों के दौरान “दृढ़ता से खड़े रहने” के लिए तारीफ की। कालिबाफ ने कहा, “ईरान के लोगों को पता होना चाहिए कि हम उनके साथ सबसे सख्त तरीके से निपटेंगे और गिरफ्तार किए गए लोगों को दंडित करेंगे।” उन्होंने इजराइल और अमेरिका को चेताते हुए कहा, ‘‘ईरान पर हमले की स्थिति में, कब्जे वाले क्षेत्र और इस क्षेत्र में स्थित सभी अमेरिकी सैन्य केंद्र, अड्डे और जहाज हमारे वैध लक्ष्य होंगे।’’

    Kalam ki Urja
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Kalam ki Urja

    Related Posts

    ईरान पर अमेरिकी हमले का खतरा बढ़ा! ट्रंप के 4 बड़े संकेत, विद्रोह के लिए पहली फांसी आज- 10 अपडेट 

    January 14, 2026

    बड़ा रेल हादसा: चलती ट्रेन पर गिरी भारी-भरकम क्रेन, 22 यात्रियों की मौत, 30 घायल

    January 14, 2026

    Russia-Ukraine War: अमेरिका ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर दिया बड़ा बयान, ओरेश्निक मिसाइल अटैक का किया जिक्र

    January 13, 2026

    PM Modi Car Diplomacy: जर्मन चांसलर के साथ एक ही कार में दिखे पीएम मोदी, पुतिन के बाद दूसरे राष्ट्राध्यक्ष

    January 12, 2026

    Iran Protest: प्रदर्शनकारियों पर ईरान का कड़ा रुख, सरकार बोली – ‘खुदा के दुश्मन हैं, मिलेगी मौत की सजा’

    January 11, 2026

    ईरान में क्यों भड़का देशव्यापी प्रदर्शन? महंगाई से शुरू आंदोलन कैसे विद्रोह में बदला, अब तक की पूरी कहानी

    January 10, 2026

    Comments are closed.

    Top Reviews
    Editors Picks

    GGU Bilaspur Student Protests : छात्र हुए उग्र, देर रात कुलपति निवास घेरने पहुंचे, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

    January 14, 2026

    ईरान पर अमेरिकी हमले का खतरा बढ़ा! ट्रंप के 4 बड़े संकेत, विद्रोह के लिए पहली फांसी आज- 10 अपडेट 

    January 14, 2026

    Gold Silver Price Today: मकर संक्रांति पर सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें नए रेट

    January 14, 2026

    Petrol Diesel Price Today 14 Jan 2026: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, टंकी फुल कराने से पहले जानें रेट

    January 14, 2026
    Advertisement
    Demo
    About Us
    About Us

    Kalam Ki Urja brings you the latest news, insights, and updates on energy, technology, and innovation. We are committed to providing accurate, reliable, and engaging content to keep our readers informed and inspired.

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: kalamkiurja@gmail.com

    Our Picks

    GGU Bilaspur Student Protests : छात्र हुए उग्र, देर रात कुलपति निवास घेरने पहुंचे, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

    January 14, 2026

    ईरान पर अमेरिकी हमले का खतरा बढ़ा! ट्रंप के 4 बड़े संकेत, विद्रोह के लिए पहली फांसी आज- 10 अपडेट 

    January 14, 2026

    Gold Silver Price Today: मकर संक्रांति पर सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें नए रेट

    January 14, 2026
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Jan    
    © 2026 Kalam ki Urja. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.