कोरबा : कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा वन मंडल के जटगा रेंज में घूम रहा दंतैल हाथी चैतुरगढ़ पहाड़ी पर पहुंच गया है। दंतैल को क्षेत्र में विचरण करते हुए देखे जाने के बाद वन विभाग सतर्क हो गया है। आसपास के गांवों में मुनादी कराने के साथ ग्रामीणों को सतर्क करने का अभियान भी शुरू कर दिया गया है।
कोरबा: शराब पिलाकर प्रेमी ने किया रेप, दोस्तों से मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
कोरबा वन मंडल में हाथियों की संख्या 14 हो गई है। 3 हाथी धरमजयगढ़ वनमंडल से कुदमुरा रेंज पहुंचे हैं। वन विभाग ने आसपास गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। पाली रेंज के रतखंडी, पहाडग़ांव, जेमरा में लंबे समय बाद दंतैल हाथी के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत है। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने सुबह जंगल के बीच खेत में हाथी के पद चिन्ह देखे। इसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी।
कोरबा: उरगा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, साइकिल सवार महिला की मौत, व्यक्ति घायल
वन विभाग ने पुष्टि करने के बाद आसपास के गांवों में लोगों को सतर्क रहने मुनादी कराई है। कटघोरा वन मंडल में 53 से अधिक हाथी घूम रहे हैं। इनमें से दंतैल हाथी झुंड से अलग होकर घूम रहा है। कुदमुरा रेंज में पहुंचे 3 हाथी दंतैल हैं।

